हिंदी वेबसाइट

हिंदीभाषियों
के लिये
एक समर्पित वेबसाइट
 

बालकाण्ड

राम जन्म
महर्षि विश्वामित्र का आगमन
कामदेव का आश्रम
ताड़का वध
अलभ्य अस्त्रों का दान
विश्वामित्र का आश्रम
मारीच और सुबाहु का वध
धनुष यज्ञ के लिये प्रस्थान
गंगा-जन्म की कथा (1)
गंगा-जन्म की कथा (2)
जनकपुरी में आगमन
अहिल्या की कथा
ऋषि विश्वामित्र का पूर्व चरित्र (1)
ऋषि विश्वामित्र का पूर्व चरित्र (2)
त्रिशंकु की स्वर्गयात्रा
विश्वामित्र को ब्राह्मणत्व की प्राप्ति
पिनाक की कथा
धनुष यज्ञ
राम द्वारा धनुष भंग
अयोध्या में तैयारियाँ
विवाहपूर्व की औपचारिकताएँ
विवाह
परशुराम जी का आगमन
अयोध्या में आगमन

अयोध्याकाण्ड

अयोध्याकाण्ड आरम्भ
राजतिलक की तैयारी
कैकेयी कोपभवन में
कैकेयी द्वारा वरों की प्राप्ति
राम का वनवास
माता कौशल्या से विदा
सीता और लक्ष्मण का अनुग्रह
राम के द्वारा दान
पिता के अन्तिम दर्शन
वन के लिये प्रस्थान
तमसा के तट पर
वन की यात्रा
भीलराज गुह
गंगा पार करना
ऋषि भारद्वाज के आश्रम में
चित्रकूट की यात्रा
चित्रकूट में
सुमन्त का अयोध्या लौटना
श्रवण कुमार की कथा
राजा दशरथ की मृत्यु
भरत-शत्रुघ्न की वापसी
दशरथ की अन्त्येष्टि और भरत का वनगमन
राम और भरत का मिलाप
भरत का अयोध्या लौटना
महर्षि अत्रि का आश्रम

अरण्यकाण्ड

दण्डक वन में विराध वध
महर्षि शरभंग का आश्रम
सीता की शंका
अगस्त्य मुनि के आश्रम में
पंचवटी में आश्रम
शूर्पणखा के नाक-कान काटना
खर-दूषण से युद्ध
खर-दूषण वध
अकम्पन रावण के पास
रावण को शूर्पणखा का धिक्कार
राम का स्वर्णमृग के पीछे जाना
सीता हरण
जटायु वध
रावण-सीता संवाद
राम की वापसी और विलाप
जटायु से भेंट
कबंध का वध
शबरी का आश्रम

किष्किन्धाकाण्ड

पम्पासर में राम हनुमान भेंट
राम-सुग्रीव मैत्री
राम-सुग्रीव वार्तालाप
बालि-वध
तारा का विलाप
सुग्रीव का अभिषेक
हनुमान-सुग्रीव संवाद
लक्ष्मण-सुग्रीव संवाद
वानरों द्वारा सीता की खोज
हनुमान को मुद्रिका देना
जाम्बवन्त द्वारा हनुमान को प्रेरणा

सुन्दरकाण्ड

हनुमान का सागर पार करना
लंका में सीता की खोज
हनुमान जी अशोक वाटिका में
रावण-सीता संवाद
रावण-सीता संवाद (2)
जानकी राक्षसी घेरे में
हनुमान सीता भेंट
हनुमान का सीता को मुद्रिका देना
हनुमान का सीता को धैर्य बँधाना
हनुमान का सीता को अपना विशाल रूप दिखाना
हनुमान राक्षस युद्ध
मेधनाद हनुमान युद्ध
रावण के दरबार में
लंका दहन
हनुमान का रामचन्द्र को सीता का संदेश देना

लंकाकाण्ड

समुद्र पार करने की चिन्ता
वानर सेना का प्रस्थान
लंका में राक्षसी मन्त्रणा
विभीषण का निष्कासन
विभीषण की शरणागति
सेतु बन्धन
सीता के साथ छल
अंगद रावण दरबार में
राम लक्ष्मण बन्धन में
धूम्राक्ष और वज्रदंष्ट्र का वध
अकम्पन का वध
प्रहस्त का वध
रावण कुम्भकर्ण संवाद
कुम्भकर्ण वध
त्रिशिरा, अतिकाय आदि का वध
नकली सीता का वध
लक्ष्मण मेघनाद युद्ध
मेघनाद वध
युद्ध के लिये रावण का प्रस्थान
भयानक युद्ध
लक्ष्मण मूर्छित
रावण वध
मन्दोदरी का विलाप और रावण की अन्त्येष्टि
विभीषण का राज्याभिषेक और सीता की वापसी
सीता की अग्नि परीक्षा
अयोध्या को प्रस्थान
भरत-मिलाप तथा राम का राज्यभिषेक

उत्तरकाण्ड

रावण के जन्म की कथा
रावण के जन्म की कथा (2)
रावण के जन्म की कथा (3)
हनुमान के जन्म की कथा
अभ्यागतों की विदाई
पुरवासियों में अशुभ चर्चा
पुरवासियों में अशुभ चर्चा
सीता का निर्वासन
लक्ष्मण की वापसी
राजा नृग की कथा
राजा निमि की कथा
राजा ययाति की कथा
कुत्ते का न्याय
च्यवन ऋषि का आगमन
पूर्व राजाओं के यज्ञ-स्थल एवं लवकुश का जन्म
मान्धाता की कथा
लवणासुर वध
ब्राह्मण बालक की मृत्यु
राजा श्‍वेत की कथा
राजा दण्ड की कथा
वृत्रासुर की कथा
राजा इल की कथा
अश्‍वमेघ यज्ञ का अनुष्ठान
सीता का रसातल प्रवेश
भरत व लक्ष्मण के पुत्रों के लिये राज्य व्यवस्था
लक्ष्मण का परित्याग
महाप्रयाण

Sponsored Links

NARAD:Hindi Blog Aggregator

Google

बालकाण्ड

वाल्मीकि रामायण
Valmiki Ramayan

अरण्यकाण्ड

valmiki ramayan

खर-दूषण से युद्ध

अपनी बहन शूर्णखा को उठा कर जब खर ने उसका रक्त-रंजित मुखमण्डल देखा तो वह क्रोध से काँपते हुये बोला, "बहन! यह क्या हुआ? किस दुष्ट ने तेरे नाक-कान काटने का दुःसाहस किया? किसने आज इस सोते हुये नागराज को छेड़ने की मूर्खता की है? किसके सिर पर काल नाच रहा है? तू शीघ्र उसका ना&#瓥350; बता और सारा वृतान्त विस्तारपूर्वक कह, मैं अभी उस दुष्ट को इस पृथ्वी से समाप्त कर दूँगा।"

Untitled Document

खर के इन वचनों सुन कर शूर्पणखा का कुछ धैर्य बँधा और वह रोते-रोते खर को बताने लगी, "अयोध्या के राजा दशरथ के दो पुत्र राम और लक्ष्मण इस वन में आये हुये हैं। साथ में राम की भार्या सीता भी है। वे दोनों भाई बड़े सुन्दर, पराक्रमी और तपस्वी मालूम होते हैं। जब मैंने उनसे उस स्त्री के विषय में पूछा तो वे चिढ़ गये। उनमें से एक ने मेरे नाक-कान काट लिये। भैया! तुम शीघ्र उन्हें मार कर उनसे मेरे अपमान का बदला लो। जब तक मैं उन तीनों का गरम-गरम रुधिर न पी लूँगी, मुझे शान्ति नहीं मिल सकती। इतना सुनते ही खर ने अपनी सेना क瓥े चौदह सबसे भयंकर योद्धा एवं पराक्रमी राक्षसों को आदेश दिया कि शूर्पणखा के साथ जा कर उन तीनों का वध करो। मेरी बहन को वहीं उनके शरीर का गरम-गरम रक्त पिला कर इसके अपमान की ज्वाला को शान्त करो। खर की आज्ञा पाकर वे राक्षस भयंकर अस्त्र-शस्त्रों से सुसज्जित होकर राम, लक्ष्मण तथा सीता को मारने के लिये शूर्पणखा के साथ चल पड़े।

जब राम ने शूर्पणखा को इस राक्षस दल के साथ आते देखा तो वे लक्ष्मण से बोले, "लक्ष्मण! ये राक्षस शूर्पणखा के अपमान का बदला लेने के लिये आ रहे हैं। तुम सीता की रक्षा करो। मैं अभी एक-एक को मार कर यमलोक भेजता हूँ।" इसके पश्चात् जब तक राक्षस उनके पास पहुँचें, राम धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ा कर बाण सँभाले युद्ध के लिये तैयार हो चुके थे। फिर उनसे बोले, "दुष्टों! हम लोग इस वन में निवास करते हुये तपस्वी धर्म का प瓥66;लन कर रहे हैं और किसी निर्दोष को कभी नहीं छेड़ते। इसलिये तुम भी यदि अपनी भलाई चाहते हो तो यहाँ से लौट जाओ।" राम के वचन सुन कर बिना कोई उत्तर दिये ही उन राक्षसों ने एक साथ राम पर अपने शस्त्रों से आक्रमण कर दिया। इस पर राम ने एक साथ चौदह बाण छोड़े जिन्होंने उनकी छातियों में घुस कर उनके प्राणों का हरण कर लिया। वे भूमि पर गिर कर तड़पने लगे। फिर वे सब मृत्यु को प्राप्त हुये। सब राक्षसों को इस प्रकार मरा देख शूर्पणखा रोती-बिलखती खर के पास जाकर बोली, "उन सब राक्षसों को अकेले राम ने ही मार डाला। वे सब मिल कर भी उसका कुछ न बिगाड़ सके। मुझे तो ऐसा लगता है कि वे तुम्हारे सब योद्धाओं को पल भर में समाप्त कर देंगे। तुम अपनी सम्पूर्ण शक्ति लगा कर उससे युद्ध करो। यदि तुमने मेरे अपमान का प्रतिशोध नहीं लिया तो मैं आत्महत्या करके अपê瓥;े प्राण त्याग दूँगी।"

Untitled Document

शूर्पणखा के इन वचनों को सुन कर खर ने क्रोधित होकर कहा, "शूर्पणखे! तू अकारण ही भयभीत हो कर आत्महत्या करने का प्रलाप कर रही है। मैं तत्काल जाकर उन दोनों भाइयों का वध कर डालूँगा। उनका तेज मेरे सामने वैसा ही है जैसे कि सूर्य के सामने जुगनू। तू व्यर्थ की चिंता त्याग दे।" इस भाँति शूर्पणखा को सान्त्वना देकर खर चौदह सहस्त्र विकट योद्धाओं वाली अपनी विशाल सेना को साथ लेकर राम से संग्राम करने के लिये तीव्रता पूर्वक चला। खर को अपनी विशाल सेना के साथ आते देख कर राम ने लक्ष्मण से कहा, "लक्ष्मण! ऐसा प्रतीत होता है कि राक्षसराज अपने पूरे दल-बल के साथ चला आ रहा है। आज आर्य का अनार्य के साथ संघर्ष होगा और निःसन्देह आर्य की विजय होगी। तुम सीत&瓥2366; की रक्षा के लिये उसे साथ ले कर शीघ्र ही किसी गुफा में चले जाओ ताकि मैं निश्चिंत होकर युद्ध कर सकूँ।"

लक्ष्मण ने तत्काल अपने अग्रज की आज्ञा पालन किया। वे सीता को ले कर पर्वत की एक अँधेरी कन्दरा में चले गये। अभेद्य कवच धारण कर के राम युद्ध के लिये तैयार हो गये। देवता, यक्ष, किन्नर, गन्धर्व आदि सभी राम के विजय के लिये परमात्मा से इस प्रकार प्रार्थना करने लगे, "हे त्रिलोकीनाथ! वीर पराक्रमी रामचन्द्र को इतनी शक्ति दे कि उनके हाथों गौ, ब्राह्मणों तथा ऋषि-मुनियों को अनेक प्रकार से कष्ट देने वाले राक्षसों का नाश हो सके।" राक्षसों की सेना ने राम को चारों ओर से घेर लिया तथा आक्रमण की तैयारी करने लगे। राम ने भीषण विनाश करने वाली अग्नि बाण छोड़ दिया जिससे राक्षस हाहाकार करने लगे। राक्षसों के द्वारा छोड़े गये बाणों क瓥ो वे अपने बाणों से आकाश में ही काटने लगे। राक्षसों ने अत्यन्त क्रोधित होकर एक साथ बाणों की वर्षा करना आरम्भ कर दिया और राम चारों ओर से उनके बाणों से आच्छादित हो गये। राम ने अपने धनुष को मण्डलाकार करके अद्भुत हस्त-लाघव का प्रदर्शन करते हुये बाणों को छोड़ना आरम्भ कर दिया जिससे राक्षसों के बाण कट-कट कर भूमि पर गिरने लगे। यह ज्ञात ही नहीं हो पाता था कि कब उन्होंने तरकस से बाण निकाला, कब प्रत्यंचा चढ़ाई और कब बाण छूटा। राम के बाणों के लगने से राक्षसगण निष्प्राण होकर भूमि में लेटने लगे। अल्पकाल में ही राक्षसों की सेना उसी भाँति छिन्न-भिन्न हो गई जैसे आँधी आने पर बादल छिन्न-भिन्न हो जाते हैं। पूरा युद्धस्थल राक्षसों के कटे हुये अंगों से पट गया।

आगे की क&瓥2341;ा - खर-दूषण वध

Valmiki Ramayn is a great Hindu epic created by Maharshi Valmiki in Sanskrit language. Maharshi Valmiki describes the holly character or Lord Rama in Valmiki Ramayan. Lord Rama is treated as a person by Manarshi Valmiki where as in the epic Ramcharitmanas Saint Tulsidas treats him as an incarnation of Lord Vishnu.

click here

आपके मनोरंजन तथा ज्ञानवर्धन के लिये अब प्रस्तुत है हिन्दी वेबसाइट प्रश्नमंच अर्थात् क्विज (Quiz)

अपनी कविताएँ, लेख आदि कृतियों को हिंदी वेबसाइट कृति निर्देशिका में जोड़ कर अन्तर्जाल में हिंदी का वर्चस्व बढ़ायें।

सर्च से आमदनी! (Paid to Search - Easy Money)

मुफ्त ई-कार्ड्स (Free ECards!)

आपकी राय
इंटरनेट में खोजने के लिये आप किस सर्च इंजिन का प्रयोग करते हैं? Total votes: 386

वेबसाइट ट्यूटोरियल
अपना वेबसाइट बनायें!

ज्ञान-गंगा!
कम्प्यूटर
आइये कम्प्यूटर सीखे!
एमएस आफिस
(MS Office)
वर्ड (Word)
एक्सेल (Excel)
पॉवर पाइंट (Power Point)

हिन्दी ई-पुस्तकें
हिन्दी में सस्ती एवं ज्ञानवर्धक ई-पुस्तकें खरीदें!
डिजिटल हिन्दी बुक स्टोर

हिन्दी ई-पुस्तक
एमएस एक्सेल (MS Excel) गुरु

पेजमेकर
पेजमेकर सीखें!

एचटीएमएल
एचटीएमएल सीखें!

click here

निवेश/ऋण/बीमा
शेयर्स में निवेश!
बीमा का इतिहास

पारम्परिक चिकित्सा/कृषि
प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक पंकज अवधिया के लेख!

कैरियर
नये जाब के लिये तैयारी कैसे करें!

मोबाइल फोन
नोकिया कोड्स - टिप्स तथा ट्रिक्स (Nokia Codes Tips and Tricks)

भारतीय सिनेमा
भारतीय सिनेमा का इतिहास

खोपड़ी खपायें
रु.100 में 100 आइटम लाने का प्रश्न

भोजन व पाक कला
भारतीय भोजन व पाक कला

click here

व्याकरण
हिंदी एवं अंग्रेजी व्याकरण!

संस्कृति
भारतीय संस्कृति!
वाल्मीकि
तुलसीदास
वाल्मीकि रामायण

यात्रा एवं पर्यटन
भारत दर्शन!
यात्रा में निकलने से पहले
यात्रा एवं पर्यटन
यात्रा हेतु सारी सुविधाएँ यात्रा.कॉम (yatra.com) से प्राप्त करें।!

सामान्य ज्ञान
जानवरों के बारे में विशेष जानकारी (special information about animals)
आविष्कार तथा आविष्कारक
संसार की प्रसिद्ध नदियाँ!
संसार की उच्चतम पर्वत चोटियाँ
राष्ट्र के प्रमुख व्यक्ति

ब्यूटी टिप्स
सौंदर्य की विशेष सलाह

सहयोगी वेबसाइट
महिला मंडल

हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा
हिंदी वेबसाइट के चिट्ठे
में अपने लेख डालें।

मित्र|समुदाय
गँठजोड़!
गँठजोड़ (Gathjod) में रजिस्टर करने के फायदे

नये-नये लोगों से मिलाये .....
उनमें समीपता लाये .....
आत्मीयता बढ़ाये .....
गँठजोड़

अपने चिट्ठे/वेबसाइट को गँठजोड़ डायरेक्टरी में जोड़ें!


हिंदी वेबसाइट!